सिंगरोली में छात्र की मौत पर भीड़ ने बस फूंकी

सिंगरोली, 7अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सिंगरोली में बस से कुचलकर एक छात्र की मौत हो जाने पर गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। भीड़ ने दमकल वाहन में तोड़फोड़ कर पुलिस पर पथराव किया । बाद में पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार बेढ़न थाना क्षेत्र के कछनी गांव में अमित सोनी नाम का छात्र चढ़ते वक्त बस से नीचे गिर गया और उसकी कुचलकर मौत हो गई। इस घटना से गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। आग बुझाने पहुंचे दमकल वाहन में भी भीड़ ने तोड़फोड़ की।

उग्र होती भीड़ को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव कर दिया। बाद में पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। जिले के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+