आईपीएस अधिकारी के खिलाफ पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक पंकज की पत्नी 24 वर्षीय मीनल अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि नयागढ़ जिले में कार्यरत उनके पति दहेज के लिए लगातार उन्हें शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते हैं।
मीनल एक साल के बच्चे की मां हैं। उनका कहना है कि ढाई साल पहले हुई शादी में उनके माता-पिता ने पंकज के परिजनों को 40 लाख रुपये दहेज के रूप में दिए थे। मीनल की शिकायत पर पंकज के खिलाफ नयागढ़ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमने दहेज उन्मूलन अधिनियम सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।"
2005 बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज फिलहाल नयागढ़ के पुलिस अधीक्षक के तौर पर तैनात हैं। पत्नी द्वारा शिकायत दर्ज कराने से एक दिन पहले वह छुट्टी पर चले गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications