अमेरिका ने विदेशी श्रमिकों के लिए फिर शुरू किया एच-2बी वीजा कार्यक्रम

वाशिंगटन, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने अमेरिकी नियोक्ताओं से अनपेक्षित रूप से कम आवेदन हासिल होने के बाद अस्थायी विदेशी श्रमिकों के लिए एच-2बी वीजा हेतु फिर से आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है।

अमेरिकी कांग्रेस की ओर से 66,000 अर्ध कुशल श्रमिकों को एच-2बी वीजा जारी करने की स्वीकृति है। लेकिन सरकार 30 सितंबर को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष के दौरान मात्र 40,640 वीजा ही जारी कर पाई है।

अमेरिकी नागरिकता व आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "वीजा जारी होने की निम्न दर के मद्देनजर यूएससीआईएस अमेरिकी नियोक्ताओं को विदेशी गैर खेतिहर मजदूरों के लिए अस्थायी एच-2बी वीजा हेतु अतिरिक्त आवेदन जमा करने की अनुमति प्रदान करने हेतु आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर रही है।"

एच-1बी वीजा विदेशी नागरिकों को अमेरिका में अल्पकालीन परियोजनाओं में काम करने की अनुमति प्रदान करता है। एच-2बी कार्यक्रम अमेरिकी नियोक्ताओं को अस्थायी गैर खेतिहर पदों को भरने के लिए विदेशी नागरिकों को अमेरिका लाने की अनुमति प्रदान करता है।

एच-2बी श्रमिक खासतौर से निर्माण, स्वास्थ्य देखभाल, भू-निर्माण, खाद्य सेवा और हास्पीटलिटी जैसे क्षेत्रों में मजदूरों की जरूरतें पूरी करते हैं।

आमतौर पर अमेरिकी नियोक्ताओं की ओर से अस्थायी कार्य वीजा हेतु उपलब्ध वीजा संख्या से कहीं ज्यादा आवेदन जमा किए जाते रहे हैं, लेकिन आर्थिक मंदी के कारण वीजा की मांग में कमी आ गई है।

नियोक्ताओं की ओर से अमेरिका में स्थायी रूप से काम करने हेतु विदेशियों को बुलाने के लिए दायर की जाने वाले आवेदनों की संख्या में भी पिछले दो वर्षो के दौरान तेजी के साथ गिरावट आई है।

भारतीय इंजीनियरों द्वारा एच-1बी वीजा की मांग में भी इस वर्ष भारी गिरावट आई है। यूएससीआईएस को लगभग 45,000 एच-1बी वीजा के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि अमेरिकी कांग्रेस की ओर से 65,000 वीजा जारी करने की अनुमति है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+