लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
इस सत्र में रेल बजट और आम बजट को पेश किया गया और ये पारित भी किए गए। सत्र में लोकसभा की कुल 26 बैठकें हुईं और सदन की कार्यवाही 161 घंटों तक चली।
दूसरे सत्र में लोकसभा में कुल 16 विधेयक पेश किए गए जिनमें से आठ को सरकार पारित कराने में सफल रही। पारित आठ विधेयकों में शिक्षा के अधिकार से जुड़ा विधेयक सबसे महत्वपूर्ण रहा। इस बार नियम-193 के तहत चार विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इनमें स्वाइन फ्लू, बाढ़ एवं सूखा, प्रधानमंत्री का विदेश दौरा और महंगाई है।
ऐसा भी नहीं कि यह इस सत्र बहुत सुचारू रूप से चला। पूरे सत्र के दौरान हंगामे और अन्य कारणों से लोकसभा की कार्यवाही 23 घंटे, 34 मिनट तक बाधित हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications