सेंसेक्स में 354 अंकों की गिरावट (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को 15,440.95 अंक पर खुला और कारोबार के अंत में 353.79 अंकों यानी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 15,160.24 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स में गुरुवार को भी 390 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। शुक्रवार को कारोबार के दौरान इसने 15,501.94 के उच्चतम और 15,104.00 के निम्मतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 104.10 अंकों यानी 2.27 फीसदी की गिरावट के साथ 4481.40 अंक पर बंद हुआ।
शुक्रवार को बाजार के अधिकतर सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 126.01 अंकों की गिरावट के साथ 5433.25 अंक पर और स्मालकैप सूचकांक 121.03 अंकों की गिरावट के साथ 6193.76 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications