पाकिस्तान ने बैतुल्लाह महसूद के मारे जाने की पुष्टि की (लीड-3)

महसूद को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या का जिम्मेदार समझा जाता है। कुरैशी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि सरकार महसूद के मारे जाने की शत-प्रतिशत पुष्टि करने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा कि खुफिया सूत्रों ने महसूद के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।

खुफिया अधिकारियों ने बताया कि महसूद बुधवार को अपने ससुर के मकान पर हुए अमेरिकी मिसाइल हमले में मारा गया और उसे दक्षिणी वजीरिस्तान के नार्दुसाई गांव में दफना दिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उसने महसूद के मारे जाने और दफनाए जाने की गोपनीय खबर देखी है लेकिन उस इलाके पर तालिबान का कब्जा होने की वजह से उनके एजेंट उसे देख नहीं सके।

इससे पहले पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने कहा था कि वह महसूद की पत्नी के मारे जाने की पुष्टि कर सकते हैं लेकिन तालिबानी नेता की नहीं, हालांकि सूचनाएं उसी ओर संकेत कर रही हैं।

डॉन ने एक स्थानीय कबायली के हवाले से खबर दी है कि महसूद अपने ससुर के घर पर था। उसके गुर्दे में दर्द था और डॉक्टर ने उसे ड्रिप लगा रखी थी तभी मिसाइल हमला हुआ। कबायली ने महसूद के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने का दावा किया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार महसूद के करीबी सहयोगी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि महसूद पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बुधवार को अपनी पत्नी के साथ संदिग्ध अमेरिकी मिसाइल हमले में मारा गया। इस हमले में उसके 10 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी भी मारे गए।

महसूद का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर किया गया। सहयोगी ने बताया, "महसूद के उत्तराधिकारी के चयन के लिए इस समय हमारी सलाहकार परिषद (शूरा)की बैठक सरारोगा में जारी है।"

यह अमेरिकी हमला ऐसे समय हुआ है जब पाकिस्तानी सुरक्षा बल महसूद के खिलाफ बड़ा हमला करने की तैयारी में थे।

इस बीच अमेरिका सरकार ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या महसूद मारा जा चुका है। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "उसके मारे जाने की खबर को सच मानने की वजह है, लेकिन वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।"

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी और पाकिस्तानी अधिकारी महसूद के शव का डीएनए परीक्षण कराएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+