भारत-पाक सीमा पर सेना, बीएसएफ सतर्क

जम्मू, 7 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की पाकिस्तान से सटी सीमा पर सेना और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गश्त बढ़ा दी है। यह कदम स्वाधीनता दिवस के मद्देनजर सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ की आशंका के मद्देनजर उठाया गया है।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के लिए हमने विशेष तौर पर रात में गश्त बढ़ा दी है।"

नियंत्रण रेखा के 720 किलोमीटर लंबे इलाके की निगहबानी सेना करती है जबकि जम्मू क्षेत्र में 220 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रखवाली बीएसएफ के जिम्मे है।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा पर हवाई निगरानी भी रखी जा रही है।

पुलिस के अनुसार कश्मीर घाटी के सभी संवेदनशील इलाकों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की समीक्षा की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+