बुद्धा गार्डन बलात्कार मामले में फैसला टला
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2003 के सनसनीखेज बुद्धा जयंती पार्क सामूहिक बलात्कार मामले में फैसला शुक्रवार को 13 अगस्त तक के लिए टाल दिया।
इससे पहले गत 31 जुलाई को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस.के. शुक्ला ने अपना फैसला सात अगस्त तक टाल दिया था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार पीड़िता अपने मित्र आशीष के साथ राष्ट्रपति भवन के समीप पार्क में छह अगस्त 2003 को गई थी। जहां उसके साथ हरप्रीत और सतेंद्र ने दुष्कर्म किया जबकि कुलदीप और मनीष वहां निगरानी करते रहे।
मुख्य आरोपी हरप्रीत के वकील ने हालांकि अदालत में कहा कि आरोपी को फंसाया गया है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications