राहुल गांधी ने अमेठी में मनाया रक्षा बंधन
लखनऊ, 7 अगस्त(आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी सबको चौंकाते हुए गुरुवार देर रात अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जा पहुंचे और वहां एक गांव में उन्होंने महिलाओं से राखी बंधवाई।
अमेठी के कंसापुर में स्वयं सहायता समूह की प्रखंड प्रमुख दिप्तानी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया, "राहुल जी देर रात करीब एक बजे हमारे गांव आये और सुबह करीब चार बजे तक रूके रहे। उन्होंने यहां सहायता समूह की महिलाओं के साथ-साथ गांव की कई दूसरी महिलाओं से राखी बंधवाई।"
गांव की रेखा नाम की महिला ने बताया, "राहुल जी ने हमारे साथ कढ़ी चावल और पूड़ी सब्जी खाई। उन्होंने वादा किया कि वह हमारी मदद और विकास के लिए हर संभव कोशशि करेंगे।"
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 4.30 पर राहुल मुंशीगंज अतिथि गृह पहुंचे और फिर सुबह करीब सात बजे दिल्ली के लिए रवाना हुए।
राहुल दरअसल गुरूवार को उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई की समन्वय समिति की बैठक में भाग लेने लखनऊ आये थे। बैठक के बाद देर रात वह बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अमेठी पहुंच गये। स्थानीय प्रशासन को भी उनके आगमन की अधिकृत सूचना नहीं थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications