सीमा विवाद पर भारत-चीन के बीच 13 वें दौर की वार्ता शुरू
सीमा विवाद पर हो रही 13 वें दौर की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन कर रहे हैं जबकि चीनी शिष्टमंडल की अगुवाई विदेश उप मंत्री दाई बिंगुओ कर रहे हैं।
विदेश सचिव निरुपमा राव और विदेश मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी भारतीय शिष्टमंडल में शामिल हैं। राव पहले चीन में भारत की राजदूत भी रह चुकी हैं।
उधर चीन के प्रतिनिधिमंडल में उप विदेश मंत्री वू दावेइ और रक्षा मंत्रालय तथा सीमा एवं समुद्री मामलों के मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।
अरूणाचल प्रदेश के तवांग पर चीन के हाल के दावों की पृष्ठिभूमि में 13वें दौर की यह वार्ता आयोजित हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications