महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू का नया मामला नहीं
राज्य में इस बीमारी की चपेट में आए कुल 172 लोगों में से 128 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और 58 व्यक्तियों की जांच के नतीजे शुक्रवार को मिल सकते हैं।
राज्य स्वाइन फ्लू नियंत्रण कक्ष के प्रमुख प्रदीप आवटे ने आईएएनएस को बताया, "स्वाइन फ्लू के पुष्ट मामलों की संख्या 172 ही है। हम 58 संदिग्ध मामलों की जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
आवटे ने कहा कि गुरुवार शाम तक 128 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी थी। उन्होंने कहा, "अब पुणे और मुंबई में 44 मरीजों का ही उपचार चल रहा है और इनमें से एक गहन चिकित्सा कक्ष में है। इनकी सेहत में सुधार को देखते हुए इन्हें छुट्टी दी जाएगी।"
गौरतलब है कि राज्य में स्वाइन फ्लू से पुणे सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 118 मामलों की पुष्टि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications