अनुसूचित जाति के मामले पर सपा का लोकसभा से बहिर्गमन
सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने सदन में कहा कि वर्ष 2005 में जब वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उस दौरान उन्होंने 16 जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा देने का एक प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि उस दौरान लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ही सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थीं।
सपा सदस्यों ने इस मामले को उठाना चाहा तो लोकसभा अध्यक्ष ने इसकी इजाजत नहीं दी। इसके बाद सपा सदस्यों ने हंगामा किया और सदन से बाहर चले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications