अब मध्य प्रदेश में सूखे की आशंका

राज्य के 25 जिलों में कम बरसात के कारण खरीफ की फसलों की बुवाई में बाधा पहुंची और पैदावार भी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को राज्य में हुई बरसात की जानकारी ली।
कई जिलों में औसत से कम बारिश
उन्हें बताया गया कि रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, नरसिंहपुर मंडला, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, विदिशा, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, भिंड, श्योपुर कलां, बुरहानपुर, बड़वानी और अलीराजपुर ऐसे जिले है, जहां औसत से कम बरसात हुई है।
ब्ैाठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर बोवनी पूरी हो चुकी है वहां हालात निश्चित ही चिंताजनक है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित किसानों को सहायता दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications