143 टेलीविजन चैनल हैं लाईन में

हालांकि मंदी के इस दौर से मीडिया उद्योग भी अछूता नहीं है लेकिन इसके बावजूद 143 टेलीविजन चैनलों ने देश से प्रसारण का अधिकार प्राप्त करने के लिए सूचना व प्रसारण मंत्रालय से अनुमति मांगी हैं।
सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री सी. एम. जटुआ ने संसद में मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 20 चैनलों ने विदेशों से प्रसारण करने की अनुमति मांगी है। मंत्रालय ने अब तक 410 निजी उपग्रह चैनलों को देश से प्रसारण और 73 निजी चैनलों को विदेश से प्रसारण की अनुमति दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications