पुणेः एक और छात्रा को स्वाइन फ्लू

पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी एस.आर.परदेशी ने बताया कि नायडू असपताल शहर में एकमात्र ऐसा अस्पताल है जहां संक्रामक रोग के लिए सरकार की ओर से स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पुणे में स्वाइन फ्लू के तीन मामलों की पुष्टि की गई थी।
ज्ञात हो कि इलाज में देरी होने के कारण फ्लू से पीड़ित रिदा शेख (14) की सोमवार को मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से पूरे शहर में जैसे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है। भारी संख्या में लोग स्वाइन फ्लू की जांच के लिए बुधवार को नायडू अस्पताल में उमड़ पड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications