26/11: पाक ने मांगी इंटरपोल की मदद

Mumbai terror attack (file photo)
लंदन। मुंबई में पिछले साल 26 नवंबर का हुए आतंकवादी हमलों की जांच कर रही पाकिस्‍तानी जांच एजेंसी ने हमलावरों की धरपकड़ के लिए इंटरपोल की मदद मांगी है।

इस्‍लामाबाद प्रशासन ने इंटरपोल को 13 आरोपियों को ग्‍लोबल एलर्ट कॉर्नर में डालने की मांग की है। इनकी सूची इंटरपोल को भेज दी गई है। इसमें कहा गया है कि मुंबई हमले के मामले में पाकिस्‍तान पुलिस को 13 आरोपियों की तलाश है।

सदस्‍य देशो को भेजी गई सूची

इंटरपोल पर आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह कहा गया है कि ग्‍लोबल अलर्ट में उनसे संबंधित सभी सूचनाएं मौजूद हैं। और यह डाटा 186 सदस्‍य देशों को भेज दिया गया है। इस अलर्ट में सभी सदस्‍य देशों की खुफिया एजेंसियों से मुंबई हमलावरों की धरपकड़ में सहयोग करने को कहा गया है।

जैसे ही उनका पता चल जाता है, पाकिस्‍तानी पुलिस तुरंत उनके खिलाफ अरेस्‍ट वॉरेंट जारी कर देगी। खबर है कि जिन लोगों के नाम इंटरपोल को दिए गए हैं, उनमें से अधिकांश आरोपी पाकिस्‍तान से बाहर हैं। इंटरपोल के महासचिव रोनाल्‍ड के नोबल ने इस संदर्भ में कहा कि मुंबई आतंकी हमले के आरोपियों की धरपकड़ में इंटरपोल महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। खास बात यह है कि इसमें सदस्‍य देशों का सहयोग मिलने की भी पूरी उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+