रिहा अमेरिकी महिला पत्रकार घर पहुंचीं

American Journalists
लॉस एंजिल्स। उत्तर कोरिया से माफी मिलने के बाद दोनों अमेरिकी महिला पत्रकार लॉरा लिंग और युएना ली बुधवार को अपने परिजनों के बीच पहुंच गईं। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग से मुलाकात के बाद दोनों पत्रकारों को रिहा कर दिया गया।

करेंट टीवी एलएलसी की संवाददाता लॉरा लिंग और युएना ली को अवैध तरीके से उत्तर कोरिया में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों को 12 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई थी। वे पिछले चार महीनों से कैद में थीं।

कृतज्ञता

लॉस एंजिल्स के बाहरी हिस्से में बरबैंक में स्थित बॉब होप हवाई अड्डे पर बुधवार तड़के अपने परिजनों के बीच पहुंचने के चंद मिनट बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में भावुक लॉरा ने नम आखों के साथ कहा, "पिछले 140 दिन अति संकटपूर्ण रहे। हम हमेशा डरे हुए थे कि हमें कठिन श्रम के लिए किसी शिविर में भेजा जाएगा। हम बहुत कृतज्ञ हैं कि उत्तर कोरिया सरकार ने हमें रिहा कर दिया। घर आकर हम बहुत खुश हैं।"

अपनी रिहाई के बारे में लॉरा ने बताया, "अचानक हमें बताया गया कि हमें एक बैठक के लिए जाना है। हमें एक स्थान पर ले जाया गया और जैसे ही हम दरवाजे की ओर आगे बढ़े, हमने सामने अपने पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को खड़े देखा। हम चकित थे। लेकिन हमें तत्काल यह पता चल गया कि हमारे जीवन के डरावने दिनों का अंत होने वाला है।"

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग द्वितीय ने क्लिंटन के उत्तर कोरिया पहुंचने के कुछ देर बाद ही अपने यहां कई महीने से बंद इन दोनों महिला पत्रकारों को क्षमादान दे दिया था। क्लिंटन ने मंगलवार को उत्तर कोरिया का दौरा करने का और किम जोंग से मुलाकात करने का ऐलान किया था। उनके उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पहुंचने और किम जोंग से मुलाकात के बाद दोनों महिला पत्रकारों लॉरा और युएना को रिहा कर दिया गया।

ओबमा की बधाई

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दोनों पत्रकारों की रिहाई के लिए पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पूर्व उप राष्ट्रपति अल गोर को उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई दी। अपने संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा, "जिस पुनर्मिलन को हमने टीवी चैनलों पर देखा है, मैं समझता हूं कि यह एक प्रसन्नता का स्रोत है, न सिर्फ दोनों पत्रकारों के परिजनों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए।"

ओबामा ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन और पूर्व उप राष्ट्रपति गोर के इस असाधारण कार्य के लिए न सिर्फ व्हाइट हाउस को अपार खुशी है, बल्कि अमेरिका की पूरी जनता को दोनों नेताओं के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+