गरीबों को मुफ्त टीवी और गाय

वैथिलिंगम ने घोषणा की कि उनकी सरकार इस केंद्र शासित राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के प्रत्येक परिवार को एक रंगीन टीवी और एक गाय मुफ्त में प्रदान करेगी। वैथिलिंगम ने राज्य के लिए बजट पेश करने के दौरान यह घोषणा की। लेकिन उन्होंने इस परियोजना के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की। वैथिलिंगम ने राज्य में सामुदायिक टीवी केंद्रों की वर्तमान योजना के प्रदर्शन को असंतोषजनक बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि "अपने केंद्र शासित राज्य के आकार और इसकी आबादी को ध्यान में रखते हुए मेरी सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक बीपीएल परिवार को चालू वर्ष में मुफ्त रंगीन टीवी मुहैया कराया जाएगा।" उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक बीपीएल परिवार को एक गाय भी मुफ्त प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications