दिल्ली: कार में महिला एसडीएम की लाश

इलाके के लोगों के मुताबिक यह कार सुबह देखी गई। कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है। यदि यह सड़क दुर्घटना का मामला है, तो यह दुर्घटना कब हुई किसी को नहीं पता। कोई प्रत्यक्षदर्शी भी अभी तक सामने नहीं आया है।
सत्यम हॉस्पिटल के पास खड़ी कार के भीतर पड़ी एसडीएम मीरा खरबंदा की लाश के साथ शराब की बोतल भी मिली है। शव के नाक और मुंह से ख़ून निकला हुआ था। पुलिस का कहना है कि 44 साल की मीरा खरबंदा तलाकशुदा थी। वे अपने पति से अलग, पश्चिम विहार में रहती थीं। पहली नजर में ये मामला काफी संदिग्ध नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications