मुंबई धमाके 2003 में तीन को फांसी

Hanif Syed
मुंबई। छह साल पहले गेटवे ऑफ इंडिया और झावेरी बाजार में किए गए बम धमाकों को अंजाम देने वाले हनीफ सैय्यद, उसकी पत्‍नी फहमीदा और अशरफ अंसारी को पोटा की विशेष अदालत ने गुरुवार को फांसी की सजा सुनाई है।

इन तीनों को पोटा अदालत में बुधवार को दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस हमले के मास्टरमाइंड नासिर अहमद की 12 सितंबर 2003 को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

गौरतलब है कि 25 अगस्त 2003 को गेटवे ऑफ इंडिया और झावेरी बाजार में बम धमाके हुए थे। गेटवे ऑफ इंडिया में 16 लोगों और झवेरी बाजार में 36 लोगों की मौत हो गई थी। मामले का मुख्य गवाह एक टैक्सी ड्राइवर है जिसकी टैक्सी में सभी आरोपी सवार हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+