बैतुल्लाह महसूद मारा गया?

मंगलवार रात अमेरिका के संदिग्ध चालक रहित एक विमान ने बैतुल्लाह के ससुर इकरामुद्दीन के घर को अपना निशाना बनाकर हमला किया। हमले में महसूद की दूसरी पत्नी और ससुर सहित चार रिश्तेदार मारे गए। मारे गए लोगों में दो बच्चे भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि हमले के वक्त बैतुल्लाह भी अपने ससुर के घर पर मौजूद था।
पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि बुधवार को अमेरिकी चालक रहित विमान के हमले में तालिबान सरगना बैतुल्लाह महसूद मारा गया या नहीं। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, "हम इस बात की जांच में बहुत व्यस्त हैं कि क्या अपनी पत्नी के साथ महसूद भी मारा गया।"
महसूद पर अमेरिका ने 50 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। गौरतलब है महसूद को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भूट्टो की हत्या समेत कई आंतकी हमलों को अंजाम देने का दोषी माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications