सीमा विवाद पर भारत-चीन की वार्ता शुक्रवार से (लीड-1)

चीन के विदेश मामलों के उप मंत्री दाई बिंगुओ और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एम.के.नारायणन कैमरे के सामने वार्ता करेंगे। अरूणाचल प्रदेश के तवांग पर चीन के हाल के दावों की पृष्ठिभूमि में 13वें दौर की यह वार्ता आयोजित हो रही है। इससे पहले दोनों उच्च अधिकारियों ने बीजिंग में सितम्बर 2008 में भेंट की थी।

चीन के प्रतिनिधिमंडल में दाई के अलावा चीनी विदेश उप मंत्री वू दावेई और सीमा और समुद्री मामलों के विभाग के अधिकारी भी शामिल होंगे।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल में नारायणन के अलावा विदेश सचिव निरुपमा राव और विदेश मंत्रालय तथा प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी शामिल होंगे।

इससे पहले ही अरूणाचल प्रदेश पर अपना दावा जताने के लिए चीन ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित भारतीय नेताओं के अरुणाचल प्रदेश दौरे का विरोध किया था।

इस वर्ष मार्च में चीन ने मनीला स्थित एशियाई विकास बैंक से अरूणाचल प्रदेश में एक विकास परियोजना को मिलने वाले कर्ज को रोकने का भी प्रयास किया। इससे नई दिल्ली को काफी परेशानी महसूस हुई।

भारत ने चीन के इस दावे का कड़ा विरोध करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है।

दोनों विशेष दूतों के इस मामले पर मतभेदों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने हाल में संसद में कहा था कि विशेष दूत सीमा के सवालों पर चर्चा करेंगे और दोनों देश इस मुद्दे को साफ, तर्कसंगत और पारस्परिक सहमति से सुलझाना चाहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+