बोलीविया में स्वाइन फ्लू से चिकित्सक की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस चिकित्सक का हफ्तों उपचार किया गया लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो सका।
स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी विज्ञान विभाग के निदेशक एडी मार्टिनेज ने बताया कि चिकित्सक की मौत ला पाज में हुई। ओरुरो के आंदेयान शहर के एक अस्पताल में मरीजों का उपचार करने के दौरान वह इससे संक्रमित हो गई थीं।
उन्हें इलाज के लिए 16 जुलाई को ला पाज लाया गया था। मार्टिनेज ने कहा कि उन्होंने सही समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं ली और इस मामले की जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बोलीविया में अब तक स्वाइन फ्लू के 953 मामलों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 652 मामलों की पुष्टि सांता क्रूज प्रांत में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications