नक्सलियों ने मोबाइल फोन टॉवरों को नुकसान पहुंचाया
नक्सलियों ने कोरापुट जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर डांगाबडी और रामगिरी गांव में टॉवरों के समीप बने बैटरी कक्षों को आग लगा दी।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया, "माओवादियों ने रिलायंस और एयरटेल के दो टॉवरों के बैटरी कक्षों को आग लगा दी।"
राज्य के कुल 30 जिलों में से आधे से ज्यादा में नक्सली सक्रिय हैं और वे कोरापुट, मल्कानगिरी और रागगढ़ में पिछले एक महीने के दौरान दर्जन से ज्यादा टॉवरों को क्षति पहुंचा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications