सिंगुर में किसी की जीत नहीं: अमर्त्य सेन

सेन ने बुधवार शाम यहां आयोजित पेंगुइन वार्षिक व्याख्यानमाला के अंतगत 'न्याय और भारत' विषय पर सिंगुर प्रकरण का हवाला देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि इस बहस का समाधान नहीं हुआ है। यह किसी की जीत नहीं है। हमें मौका मिला है कि हम फिर से संगठित होकर कोई रास्ता खोजे, ताकि राज्य का कल्याण हो सके। "
ऐसे मुद्दों पर जनता को बहकाना आसान
सेन ने कहा, "हम पश्चिम बंगाल में उद्योग लगाना चाहते हैं। हमने एक बेतरीन मौके को गंवाया है। ऐसे मुद्दों पर जनता को उत्तेजित करना काफी आसान होता है। यदि विपक्षी दल राज्य में सत्ता में आते हैं तो उन्हें गरीबी दूर करनी होगी। उन्हें बताना होगा कि आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications