पाकिस्तान में यात्री बस सिंधु नदी में गिरी
इस्लामाबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में 35 मुसाफिरों को ले जा रही एक बस गुरुवार को सिंधु नदी में जा गिरी।
'जियो टीवी' ने खबर दी है कि रावलपिंडी से स्कर्दू जा रही बस मलोपी रांदो के करीब सिंधु नदी में जा गिरी। खबरों में कहा गया है कि ब्रेक फेल हो जाने की वजह से तीव्र गति से आ रही बस नदी में गिर गई।
बड़ी संख्या में लोगों और पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू कर दिया है। बस में सवार ज्यादातर मुसाफिर पंजाब सूबे के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications