इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर निर्वाचन आयोग ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
देश में चुनावों में प्रमाणिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने को बढ़ावा देने के राष्ट्रीय फोरम से जारी एक बयान में कहा गया है कि लगातार चल रही सार्वजनिक बहस और बढ़ती चिंताओं को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और विभिन्न न्यायालयों में याचिका दायर करने वालों को तकनीकी विशेषज्ञों और निर्माता कंपनियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चर्चा के लिए बुलाया है।
यह फोरम हाल ही में आरंभ किया गया है और इसमें विशेषज्ञ, स्वयंसेवी संस्थाएं और अन्य प्रमुख नागरिक सदस्य के रूप में शामिल हैं।
फोरम के संयोजक जी.वी.एल.नरसिम्हा राव ने कहा कि उन्हें आशा है कि निर्वाचन आयोग सभी वाजिब चिंताओं को दूर करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications