अनिल अंबानी समूह ने कहा, रिलायंस इंडस्ट्री पर दिखा दबाव का असर
अनिल धीरूभाई समूह की रिलायंस पॉवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे.पी.चलसानी ने कहा, "इससे हमारे रुख की साफ पुष्टि होती है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज गैस को रोक रहा है और केवल सार्वजनिक जांच और टिप्पणियों से उस पर गैस जारी करने का दबाव पड़ रहा है।"
उनकी टिप्पणी गुरुवार को संसद में पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा की इस सूचना की पृष्ठिभूमि में आई कि केजी बेसिन में गैस का उत्पादन 3.5 करोड़ यूनिट प्रतिदिन हो गया है। केवल तीन दिन पहले यह आंकड़ा 3.1 करोड़ यूनिट प्रतिदिन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications