अफगानिस्तान में बम विस्फोट व हवाई हमले में 32 की मौत (लीड-1)

उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने गुरुवार को कहा कि तालिबान के खिलाफ पश्चिमी अफगानिस्तान में लड़ाई में एक अमेरिकी सैनिक की मौत हो गई और दक्षिणी हेलमंद प्रांत में सड़क किनारे हुए एक बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

पहले हमले में एक विस्फोट में मारे गए नागरिक दक्षिणी हेलमंद प्रांत के गर्मसिर के दरवाइशान क्षेत्र में एक विवाह में शरीक होने जा रहे थे। बुधवार को यह हादसा हुआ।

प्रांत के पुलिस प्रमुख अस्सादुल्लाह शेरजाद ने बताया, "दुर्भाग्यवश महिलाओं और बच्चों सहित 21 स्थानीय ग्रामीण इस हमले में मारे गए।" उन्होंने कहा कि ये नागरिक ट्रैक्टर ट्राली में सवार थे। इस विस्फोट में पांच व्यक्ति घायल हो गए।

उधर बुधवार को अमेरिकी हवाई हमले में पांच किसानों की मौत हो गई। दक्षिण कंधार प्रांत के जेराई जिला गवर्नर नियाज मुहम्मद शरहदी ने कहा कि किसान एक ट्रक पर खीरे लाद रहे थे, तभी अमेरिकी हवाई हमला हुआ। उन्होंने दावा किया कि वह मौके पर गए थे और वहां हथियार होने का कोई संकेत नहीं था।

एक अमेरिकी सैनिक प्रवक्ता ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि मारे गए लोग आतंकवादी थे और एक ट्रक पर हथियार लाद रहे थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+