महसूद की मौत का पता लगाने में जुटीं पाकिस्तानी एजेंसियां
इस्लामाबाद, 6 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुट गई हैं कि बुधवार को अमेरिकी चालक रहित विमान के हमले में तालिबान सरगना बैतुल्लाह महसूद मारा गया या नहीं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, "हम इस बात की जांच में बहुत व्यस्त हैं कि क्या अपनी पत्नी के साथ महसूद भी मारा गया।"
गौरतलब है कि दक्षिणी वजीरिस्तान में बुधवार को अमेरिकी विमान के हमले में महसूद की पत्नी मारी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications