अहमदीनेजाद सरकार से बातचीत का इच्छुक है अमेरिका
वाशिंगटन, 6 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका का कहना है कि वह महमूद अहमदीनेजाद के नेतृत्व वाली ईरानी सरकार से बातचीत का इच्छुक है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने बुधवार को कहा, "हम ईरान में किसी भी सरकार से बातचीत करेंगे हालांकि उस सरकार को हमारे साथ बातचीत का इच्छुक होना चाहिए।"
गौरतलब है कि बुधवार को अहमदीनजाद ने दोबारा ईरान के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications