प्रतिबंधित संगठनों पर कार्रवाई करे पाकिस्तान : भारत

नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। आतंकवादी संगठनों पर पाकिस्तान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत करने में सावधानी बरतते हुए भारत ने गुरुवार को इस्लामाबाद से मुंबई हमले में शामिल हाफिज सईद सहित अन्य आरोपियों पर कार्रवाई करने को कहा है।

भारत ने मुंबई हमले के संबंध में पाकिस्तानी पुलिस द्वारा वांछित 13 लोगों के संबंध में इंटरपोल से जारी चेतावनी के संबंध में विस्तृत जानकारी भी मांगी है।

विदेश मंत्री शशि थरूर ने संसद के बाहर संवाददाताओं को बताया, "जैसा कि सूचना है, लगाया गया प्रतिबंध बहुत अच्छा कदम है। हमने जमात-उद-दावा के संस्थापक हाफिज सईद के संबंध में सूचनाएं दी थीं।"

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सरकार ने बुधवार को नेशनल असेंबली में 25 प्रतिबंधित संगठनों की सूची पेश की थी। इसमें जमाद-उद-दावा, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मुहम्मद के नाम शामिल हैं।

उधर इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तानी पुलिस द्वारा वांछित 13 संदिग्धों के संबंध में इंटरपोल से जारी चेतावनी के संबंध में इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो (एनसीबी) से जानकारी मांगी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+