स्वाइन फ्लू पीड़ित युवक अमेरिका की उड़ान पकड़ने को रवाना (लीड-1)
गोपाल कुमार नामक युवक में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी और वह अपनी मां के साथ अपने फ्लैट में रूका था। उसकी मां खुद एक चिकित्सक हैं।
अधिकारी जब गुरुवार को गोपाल के घर पर पहुंचे तो वह वहां से लापता था। राज्य में उच्च सतर्कता बरतने के आदेश देने के साथ ही कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गोपाल कुमार को गुरुवार को अमेरिका लौटना था। उसके पास वीजा और टिकट था। लगता है वह उड़ान पकड़ने के लिए जिले से बाहर निकलने में सफल हो गया।
बोस्टन के मैसाचुसेट्स में अध्ययनरत गोपाल 23 जुलाई को जमशेदपुर पहुंचा था। उसने गले में कफ और तेज बुखार की शिकायत की थी। उसके कफ के नमूने को जांच के लिए कोलकाता भेजा गया था और जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उसने जोर दिया था कि उसे अलग-थलग नहीं रखा जाए और उसे उसके घर में रहने की अनुमति दी गई थी।
अब तक जमेशदपुर से तीन और बोकारो से स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। इनके चिकित्सकीय नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications