टोंगा में नौका दुर्घटनाग्रस्त, 27 लोग लापता (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नौका पर सवार 79 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 27 लोगों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
न्यूजीलैंड के राहत समन्वय केंद्र की देख-रेख में राहत कार्य चल रहा है। यह हादसा स्थानीय समयानुसार बुधवार रात 11 बजे के आसपास हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
राहत समन्वय केंद्र ने बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए तीन नौकाओं को लगाया है। इसमें टोंगा की नैसेना की एक नौका भी शामिल है। एक विमान के जरिए भी तलाशी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications