पटना से 7 नक्सली गिरफ्तार, बुलेट प्रूफ जैकेट की शीट बरामद
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत विनायक ने बताया कि गुप्त सूचना के मुताबिक आज पालीगंज के बदौनी राजकीय विद्यालय के पास से भाकपा (माओवादी) के स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर गणेश साव सहित सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य तथा बुलेट प्रूफ में प्रयोग में लाए जाने वाला चदरा बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पालीगंज में पिछले दिनों हुए मोबाइल टॉवर क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना में इन नक्सलियों का हाथ होने का आरोप है।
एसएसपी के मुताबिक गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications