स्वाइन फ्लू की जांच कराने वालों की दिल्ली में उमड़ी भीड़
चेहरे पर मास्क और हाथों में दस्ताने लगाए सैकड़ों लोग जांच के लिए अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल में एक डाक्टर ने कहा, "दोपहर तीन बजे तक करीब 150 लोग जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। ज्यादातर स्वेच्छा से यहां आए थे और जांच कराना चाहते थे। "
लोहिया अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एन.के. चतुर्वेदी ने आईएएनएस से कहा कि हम इस स्थिति के लिए पहले से तैयार थे इसीलिए कोई समस्या नहीं आई।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को पुणे के नायडू अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच कराने के लिए करीब 1,000 लोग पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications