ग्वालियर में गो हत्या पर तनाव, 6 पुलिसकर्मी घायल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घाटीगांव थाना क्षेत्र में गो हत्या को लेकर हिन्दूवादी संगठनों के लोगों ने गुरुवार को आगरा-मुंबई मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम हटाने की कोशिश की तो प्र्दशनकारी भड़क उठे और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठियां भांजी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुशवाहा ने आईएएनएस को बताया कि गो हत्या के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बावजूद कुछ लोग सड़क जाम किए हुए थे। पथराव में छह पुलिस वालों को चोटें आई हैं। पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications