पिछले 5 साल में देश में विदेशी एयरलाइंस की संख्या दोगुनी हुई
पटेल ने लोकसभा में कहा, "वर्ष 2004 की गर्मियों में प्रति सप्ताह देश से 711 उड़ानों का आवागमन होता था, यह संख्या वर्ष 2009 की गर्मियों में बढ़कर 1,315 हो गई। इसमें पिछले पांच साल में करीब 85 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।"
उन्होंने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में घरेलू उड्डयन उद्योग में नकारात्मक विकास हुआ।
पटेल ने कहा, "वर्ष 2008-09 के दौरान विमानों के परिचालन, यात्रियों की संख्या और किराये की वसूली में कमी आई।"
पिछले माह संसद में विपक्षी सांसदों ने पटेल पर आरोप लगाया था कि वह घरेलू विमान कंपनियों की कीमत पर विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंचा रहे है। द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौते पर सवाल उठाते विपक्ष ने कहा था कि महत्वपूर्ण मार्ग विदेशी कंपनियों को दे दिए गए हैं।
पटेल ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि द्विपक्षीय समझौते से देशी और विदेशी दोनों कंपनियों को लाभ हुआ है।
भारत का 100 से अधिक देशों के साथ द्विपक्षीय हवाई सेवा समझौता है जिनमें अमेरिका, कनाडा, रूस, फ्रांस, जर्मन, जापान और आस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications