ब्रिटेन में सिख कबड्डी खिलाड़ी की हत्या, 9 गिरफ्तार
ब्रिटेन के कबड्डी जगत में मशहूर नाम बन चुके सुविंदर सिंह बाट की 28 जुलाई को वूल्वरहैंप्टन प्रांत के ब्रिस्टल शहर में स्थित एक शराबखाने के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस इलाके में सिखों की बहुलता है।
वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने बताया कि चार बच्चों के पिता बाट को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बाट की मौत गोली लगने से हुई है।
मामले की तहकीकात को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने पिछले सप्ताह नौ लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सभी भारतीय मूल के हैं।
छह पुरुषों और एक महिला को शनिवार को वूल्वरहैंप्टन में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। सभी को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।
इसी मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक 17 वर्षीय युवक और एक 23 वर्षीय व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया। दोनों को फिलहाल जमानत मिल गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications