असम में लापता कर्नल महिला के साथ मिले (लीड-1)
इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि बुधवार देर रात से गुवाहाटी से कर्नल दयाल ककोटी लापता हो गए हैं। आशंका व्यक्त की जा रही थी कि उन्हें अगवा कर लिया गया है। हाल ही में ककोटी का तबादला जम्मू एवं कश्मीर से तेजपुर हुआ था।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ककोटी को एक महिला के साथ रांगिया कस्बे से बरामद किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम अभी तत्काल कुछ नहीं कह सकते। पहले कर्नल पूछताछ की जाएगी। हम पता लगा रहे हैं कि कर्नल के साथ कौन महिला थी। "
रक्षा विभाग के प्रवक्ता कर्नल आर.कालिया ने आईएएनएस से कहा कि सेना इस मामले की स्वतंत्र तरीके से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि कर्नल ककोटी महार रेजीमेंट से जुड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications