भारतीय युद्धपोतों के निर्माण के लिए कर्ज चाहता है रूसी शिपयार्ड
रूस जुलाई 2006 में हुए सौदे के अनुसार 1.6 अरब डॉलर में भारतीय नौसेना के लिए 11356 क्रिवाक6 श्रेणी के गाइडेड मिसाइलयुक्त तीन युद्धपोतों का निर्माण कर रहा है।
ओरलोव ने कहा कि शिपयार्ड ने इससे पहले रूस के राष्ट्रीय विकास बैंक से 11 करोड़ डॉलर का कर्ज लिया था। परंतु अब वित्तीय समस्याओं के कारण उसे नया ऋण तलाशने को बाध्य होना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि समस्या का कारण रूबल और अमेरिकी डॉलर की विनिमय दर में उतार चढ़ाव है।
उन्होंने बताया कि जब करार पर हस्ताक्षर हुए तो एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 28.2 रूबल थी लेकिन तबसे यह गिरकर 23.5 रूबल हो गई है। इसके कारण शिपयार्ड को 50 करोड़ रूबल का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications