इंटरपोल ने मुंबई हमलों के 13 संदिग्धों के लिए अलर्ट जारी किया (लीड-1)

वैश्विक पुलिस एजेंसी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इंटरपोल की ओर से जारी अलर्ट में सदस्य देशों से इन भगोड़ों का पता लाने और कोई भी सूचना मिलते ही इस्लामाबाद एनसीबी और लियोन स्थित इंटरपोल के महासचिव के मुख्यालय को तत्काल सूचित करने को कहा गया है।

भगोड़ों की जानकारी मिलते ही पाकिस्तान सरकार उनके प्रत्यर्पण के मद्देनजर औपचारिक तौर पर उनकी अस्थायी गिरफ्तारी का अनुरोध करेगी

इंटरपोल के सभी 187 सदस्य देशों को भगोड़ों के नाम और अन्य आंकड़े भेज दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इंटरपोल के सभी सदस्य देशों को 13 वांछित आरोपियों के बारे में सतर्क किया जा चुका है।

इंटरपोल के महासचिव रोनाल्ड के. नोबेल ने कहा कि मुंबई आतंकी हमलों की जांच ने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में अंतर्राष्ट्रीय पुलिस एजेंसी की भूमिका का महत्व उजागर किया है।

उन्होंने कहा, "जब तक आतंकवादियों से संबद्ध सूचनाएं इंटरपोल के वैश्विक डाटाबेस पर दर्ज नहीं होतीं और उसके वैश्विक नेटवर्क में बांटी नहीं जातीं तब तक आतंकवाद से संबद्ध कोई भी अंतर्राष्ट्रीय जांच पूरी नहीं मानी जा सकती और वे सभी देश जिनके पास यह उपलब्ध नहीं, वे खतरे में समझे जाएंगे।"

उन्होंने इंटरपोल की मदद मांगने के लिए पाकिस्तान सरकार की सराहना की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+