मेट्रो का नोएडा-गुड़गांव तक विस्तार संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित
शहरी विकास मंत्री एस. जयपाल रेड्डी ने मेट्रो रेल संशोधन विधेयक पेश करते हुए कहा कि नोएडा और गुड़गांव की मेट्रो परियोजना को कानूनी रूप दिया जाना आवश्यक है। इन योजनाओं का कार्य अपने अंतिम चरण तक पहुंच गया है।
उन्होंने कहा, "अक्टूबर 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की दृष्टि से भी यह अति महत्वपूर्ण है। नोएडा में मेट्रो सेवा इसी वर्ष 30 अगस्त तक आरंभ होना प्रस्तावित है।"
विधेयक के सर्वसम्मति से पारित होने के लिए रेड्डी ने विपक्ष को धन्यवाद दिया और कहा, "यह विधेयक मेट्रो क्रांति लाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications