देवड़ा ने गैस वितरण के अधिग्रहण से इंकार किया
देवड़ा ने राज्यसभा में कहा, "राष्ट्रीयकरण के पुराने दिन खत्म हो चुके हैं।" इस बारे में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के तपन कुमार सेन के नेतृत्व में उठाए गए सवालों पर देवड़ा ने यह बात कही।
मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री ने इस बेसिन से प्रति दिन 3.1 करोड़ यूनिट गैस का उत्पादन कर रही है जो बढ़कर आठ करोड़ यूनिट हो जाएगा।
पिछले माह बंबई उच्च न्यायालय ने रिलायंस इंडस्ट्री को 2.34 यूनिट प्रति डॉलर के हिसाब से 17 वर्षो तक 2.8 करोड़ यूनिट गैस अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस नेचुरल र्सिोसिज को देने का आदेश दिया था।
यद्यपि, रिलायंस इंडस्ट्री ने फैसले को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में अपील की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications