सूखा राहत के लिए 400 करोड़ रुपये के पैकेज की मांग करेगा झारखंड
एक अधिकारी ने बताया, "राज्य सरकार जल्द ही फसलों को हुए नुकसान और कृषि सब्सिडी के लिए केंद्र सरकार से 400 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मांग करेगी।"
उन्होंने कहा, "इसके मद्देनजर राज्य के अधिकारियों का एक दल या फिर राज्यपाल के. शंकरनारायण खुद दिल्ली जा सकते हैं और संबंधित मंत्रियों से मिल सकते हैं।"
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष प्रदीप बालमुचु की अध्यक्षता में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्यपाल से भेंट कर सूखे के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की थी।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष रघुबर दास भी पहले ही कह चुके है कि प्रदेश के लिए जल्द ही राहत पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए ताकि जल्द से जल्द राहत कार्य आरंभ किए जा सकें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications