पंजाब विधानसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर अकालियों का कब्जा (लीड-1)
जलालाबाद के अलावा अकाली दल ने बानूर और कहनुवान विधानसभा सीट पर भी अपना कब्जा जमाया। बानूर से पार्टी के उम्मीदवार जसजीत सिंह बन्नी ने 20,000 मतों से और कहनुवान से सेवासिंह सेखवान ने 12,000 मतों से विजय हासिल की।
जीत के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बादल ने कहा, "यह जलालाबाद के लोगों की जीत है। उन्होंने मेरे ऊपर जो भरोसा जताया है, इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।"
इस जीत के साथ ही सुखबीर के एक बार फिर से राज्य का उपमुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं पार्टी की सेवा कर रहा हूं। मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसके लिए मैं तैयार हूं।"
सूत्रों के मुताबिक सुखबीर को फिर से उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारियां आरंभ हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि सुखबीर को पिछले महीने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था क्योंकि छह महीने के भीतर विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होने की संवैधानिक अनिवार्यता को वह पूरा नहीं कर सके थे। वह इसी वर्ष जनवरी महीने में राज्य के उप मुख्यमंत्री बने थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications