असम में सेना का अधिकारी लापता
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कर्नल दयाल ककोटी का तबादला जम्मू एवं कश्मीर से तेजपुर हुआ था। वह बुधवार देर रात से गुवाहाटी से लापता बताए जा रहे हैं।
रक्षा विभाग के प्रवक्ता कर्नल आर.कालिया ने आईएएनएस से कहा कि सेना इस मामले की स्वतंत्र तरीके से जांच करेगी। उन्होंने कहा कि लापता अधिकारी महार रेजीमेंट से जुड़े हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications