ग्वालियर में सुरक्षाकर्मी ने गोली मारकर आत्महत्या की
नगर पुलिस अधीक्षक राजेश मिश्रा ने आईएएनएस को बताया है कि गुरूवार को डयूटी पर आए भीम गिरि ने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिश्रा के मुताबिक सुरक्षाकर्मी के आत्महत्या करने की वजह का पता नहीें चल पाया है लेकिन उसके जानने वालों से पता चला है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था और आशंका है कि उसने अपनी बीमारी से परेशान होकर ही यह कदम उठाया होगा।
ग्वालियर के पड़ाव थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications