बैंक कर्मियों की हड़ताल का उप्र में व्यापक असर, 4,000 शाखाएं ठप
सरकारी बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के चलते गुरुवार को उत्तर प्रदेश के करीब 4,000 शाखाओं में कामकाज ठप रहा।
लखनऊ सहित प्रदेश के दूसरे शहरों में विभिन्न बैंकों के स्वचालित टेलर मशीनों (एटीएम) में लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। कई एटीएम ज्यादा पैसे की निकासी के कारण बंद पड़ गए हैं।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आयोजित हड़ताल में उत्तर प्रदेश के करीब 1,50,000 बैंककर्मी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के संयोजक अनिल कुमार श्रीवास्तव ने लखनऊ में आईएएनएस को बताया कि कुछ निजी बैंकों के एटीएम छोड़कर लखनऊ के लगभग 100 एटीएम मशीनों में पैसे खत्म हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हमारी मांगें नहीं मानी तो हड़ताल और ज्यादा खिंच सकती है, जिससे संकट और ज्यादा गहरा जाएगा।
देश भर के बैंक कर्मचारी वेतन में वृद्धि, पेंशन और आश्रितों को नौकरी सहित अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications