लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे राहुल
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने आईएएनएस को बताया कि राहुल गांधी शाम में लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगे। उसके बाद वह सड़क मार्ग से मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे।
सिंह ने बताया कि राहुल यहां पर 40 सदस्यों वाली समन्वय समिति की बैठक में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे। प्रवक्ता के मुताबिक शाम करीब 6 बजे वह एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे और फिर 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications